प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल याद कीजिये बस 2 मिनट में ~ Examdhaba

Monday, 29 May 2017

प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल याद कीजिये बस 2 मिनट में

GK Trick In Hindi : 

नमस्कार दोस्तो , आज की अपनी  पोस्ट में हम आपको जो GK Trick बताने जा रहे है उसकी सहायता से आप कुछ प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेलों को बिल्कुल आसानी से याद रख पाऐंगे !

 दोस्तो आप जानते है कि अक्सर Competitive Exams में पूंछा जाता है कि अमुक देश का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ! तो दोस्तो आपको ये ट्रिक बहुत काम आयेगी ! ‘



इसके लिये आप नीचे दी हुई कविता रूपी ट्रिक को याद कर लीजिये –

GK Trick 

स्पेन में हुई जब सांड की लडाई !

अमेरिका ने बेसबाल अपनाई !!

जब कान में लगा ठंडा !

आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड ने उठा लिया डंडा !!

रुस,ब्राजील और फ्रांस फूट-फूट कर रोये !

यह देख भारत,पाकिस्तान खूब हंसा !! 

Explanation 

स्पेन    – सांड की लडाई

अमेरिका – बेसबाल

कनाडा  – आइस हाकी (ठंडा)

आस्ट्रेलिया – क्रिकेट (डंडा)

इंग्लैंड     – क्रिकेट (डंडा)

रुस       -फ़ुटबाल (फुट-फुट)

ब्राजील    -फ़ुटबाल (फुट-फुट)

फ्रांस     -फ़ुटबाल (फुट-फुट)

भारत    -हाकी (हंसा)

पाकिस्तान -हाकी (हंसा)

तो दोस्तो है न एकदम आसान सी ट्रिक ! उम्मीद है कि आपको ये पसंद आई होगी !

कुछ अन्य देशों के राष्ट्रीय खेल

भूटान – तीरंदाजी

चीन – टेबल टेनिस

जापान – जूडो

मलेशिया – बैड्मिंटन

बांग्लादेश – कबड्डी

श्रीलंका – बालीबाल    





0 comments:

Post a Comment